फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Tue, 27 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
 भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार की रात क्वारब के पास पिकप के कोसी नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी खैरना में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर खाद्यान्न लेकर जा रही पिकप संख्या यूके 04- सीए-8831 जैसे ही रातीघाट के समीप पहुंची तभी विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और लगभग सौ मीटर नीचे कोसी नदी में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने खैरना चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर घायलों की खोजबीन की।
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान हादसे में घायल हुए मोहन सिंह निवासी रातीघाट, चालक भूपाल सिंह अधिकारी (46) पुत्र भीम सिंह निवासी भवाली और खीमानंद (35) पुत्र नंद किशोर निवासी भवाली गांव को किसी तरह कोसी नदी की खाई से बाहर निकालकर सीएचसी खैरना पहुंचाया गया। सीएचसी खैरना में चिकित्सकों ने मोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


फोटो 26btl06p or 26btl07p
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें