फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में घायल एक और मरीज भर्ती 

Fri, 08 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आपदा में घायल एक और मरीज को सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार देर रात भर्ती कराया गया है। आपदा में घायल अन्य तीन और लोहाघाट के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल तीनों की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल में जमराड़ी पिथौरागढ़ निवासी केसर सिंह (40) को भर्ती कराया गया है। केसर के सिर, सीने और फेफड़े में चोटें आई हैं। सिंह को सर्जिकल आईसीयू में रखा गया है। बस्तड़ी की आपदा में घायल अन्य तीन मंजू भट्ट, नीलम भट्ट और मोहन चंद की हालत स्थिर है। जबकि लोहाघाट के पास हुई सड़क दुर्घटना में मनोज, नवीन और नरेश घायल हुए थे। तीनों की हालत स्थिर है। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि केसर सिंह की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मंजू भट्ट और नीलम भट्ट की हालत गंभीर है मगर इनके स्वास्थ्य में कोई गिरावट नहीं आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें