फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
रामनगर में मृतक का अंतिम संस्कार करती पालिका की टीम। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार को नहीं आए तो नगर पालिका की टीम ने युवक का अंतिम संस्कार किया। बाद में युवक के परिजन श्मशान घाट पहुंचे और नगर पालिका की टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

ग्राम टांडा बसई निवासी 40 वर्षीय संजय पाठक पुत्र नंदा बल्लभ पाठक एक रिसॉर्ट में कुक का काम करता था। लॉकडाउन के चलते कई दिनों से अपने घर पर ही था। तबीयत खराब होने पर शनिवार शाम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे श्वांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं। वह रिश्तेदारों को पहाड़ से बुलाती रही मगर कोई मदद को नहीं आया।
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी को सूचना दी। ईओ, सभासद शिवि अग्रवाल, दीपक चंद्र डीसी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका की टीम शव को अंतिम संस्कार किया। श्मशान घाट पहुंचे मृतक के रिश्तेदारों ने पालिका की टीम का धन्यवाद किया। नगर पालिका की टीम में पालिका के प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट उर्फ दीपू, वाहन चालक फरीद अहमद, पर्यावरण मित्र आकाश वाल्मीकि, शनि वाल्मीकि थे।

रामनगर में मृतक का अंतिम संस्कार करती पालिका की टीम।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें