जगदीश की बेटी की आनी है बरात
हादसे के चार घायलों का देर रात हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने घायल गिरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, संतोष कुमार, दीपक कुमार का इलाज शुरू कर दिया। बताते हैं कि घायल जगदीश चंद्र की बेटी मनीषा की 13 मार्च को शादी होनी है। आज घर में महिला संगीत का कार्यक्रम होना है। जगदीश समेत अन्य लोग हल्द्वानी से बेटी की शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। घर से एक किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया। घायलों का कहना है कि मार्ग पर स्ट्रीट लाइट या रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।