फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: 35 लाख की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, एएनटीएफ ने की कार्रवाई

Thu, 19 Nov 2026 11:43 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में एएनटीएफ ने बृहस्पतिवार देर रात स्मैक के साथ यूपी के रामपुर निवासी चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्मैक किच्छा (ऊधमसिंह नगर) निवासी चमन सरदार से खरीदना बताया। 
विज्ञापन
स्मैक के साथ एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर में एएनटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात 116 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी के रामपुर के घुड़दौड़ा स्थित चांदनी चौक का रहने वाला चंद्र प्रकाश है। देर रात चेकिंग के दौरान टीम ने जब सड़क पर अकेले खड़े युवक को देखा तब पूछताछ की। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह स्मैक ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी चमन सरदार नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बरामद हुए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी जिससे स्मैक खरीदकर लाया था उसकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें