फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नैनीसैनी कुंडार स्थित एक गोशाला में अवैध रूप से रखी हुई छह पेटी अवैध शराब के साथ राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर चौकी प्रभारी ऐंचाेली एसआई शंकर सिंह ने ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने पर ढाबा संचालक पप्पू सिंह रावल निवासी इग्यारदेवी को 10 अद्धे और 28 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 21/60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन


देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

टनकपुर (चंपावत)। कोतवाली पुलिस की टीम ने सोमवार को शारदा चुंगी क्षेत्र में एक आरोपी को 31 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि शारदा घाट निवासी आरोपी मुरारी के कब्जे से 51 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद



दो वारंटी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पुलिस ने अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी वड्डा एसआई जितेंद्र सोराड़ी के नेतृत्व में टीम ने न्यायालय से धारा-138 एनआई एक्ट में जितेंद्र जोशी निवासी भड़कटिया जाजरदेवल पिथौरागढ़ को दबिश देकर गिरफ्तार किया। इधर प्रभारी निरीक्षक थाना अस्कोट उमराव सिंह के नेतृत्व में टीम ने न्यायालय से धारा-138 एनआई एक्ट में अशोक पंत निवासी धनौल थाना बेड़ीनाग को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। संवाद
विज्ञापन



दो सक्रिय अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई

पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को देखते हुए दो सक्रिय अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, दो लोगों के खिलाफ 110जी सीआरपीसी और चार लोगों के खिला 107/116/116(3) में कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदतन अपराधी धर्मेंद्र प्रसाद (30) निवासी तोली के खिलाफ 2/3 गुंडा एक्ट में कार्रवाई की। दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ 107/116/116(3) के तहत कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे ने सक्रिय अपराधी जगदीश सिंह के खिलाफ धारा 2/3 गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष नाचनी अंबी राम ने सक्रिय अपराधी चंचल सिंह के खिलाफ धारा 110जी सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष थल मदन सिंह बिष्ट ने सक्रिय अपराधी चंचल के खिलाफ धारा 110जी सीआरपीसी में कार्रवाई की। संवाद


होटल में शराब पिलाने पर एक को दबोचा

लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने होटल में शराब पिलाने और शराब रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान हिटलर मार्केट के पास होटल स्वामी अजय सिंह निवासी दियारतोली रेगडू अपने होटल में अवैध रूप से शराब पिलाते पाया गया। उन्होंने बताया कि होटल की तलाशी लेने पर होटल से 10 पव्वे देशी शराब के बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस लिया है। संवाद



ठगी के दो मामलों में पीड़ितों को दिलाई राशि, केस दर्ज

पिथौरागढ़। जमीन खरीद फरोख्त और नौकरी दिलाने के नाम पर 12.5 लाख की ठगी के मामलो में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एफएफयू टीम ने पीड़ितों से धन वापस कराया। शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह निवासी ढुंगेती डीडीहाट ने पिथौरागढ़ पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था कि रुद्रपुर में एक व्यक्ति ने जमीन दिलाने के नाम पर उनके साथ नौ लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी शिकायतकर्ता को न तो जमीन मिली और न ही रुपये। एक अन्य शिकायतकर्ता धीरज चंद की ओर से शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने उनसे नौकरी लगाने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी की है। एसपी रेखा यादव ने फाइनेंशियल फ्राॅड यूनिट को शीघ्र मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। फाइनेंशियल फ्राड यूनिट प्रभारी मनोज पांडेय ने शिकायतकर्ताओं को रुपये वापस कराए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें