फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तेंदुए की खाल बेचने के लिए ले जा रहे तस्कर को एसटीएफ, एसओजी और वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 2:10 बजे एसओजी तराई केंद्रीय, एसटीएफ कुमाऊं और वन क्षेत्राधिकारी पीपल पड़ाव की टीम को तेंदुए की खाल की तस्करी होने की सूचना मिली। सूचना पर तीनों टीमों ने मुखबिर के बताए रास्ते में चौकसी तेज कर दी। शाम करीब 5:35 बजे पुल भट्टा स्थित डाम कोठी संकर फार्म पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सितारगंज की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। बाइक चालक ने बाइक दूसरी तरफ मोड़ा दी और भागने लगा। एसटीएफ की टीम ने पीछे बैठे एक युवक को पकड़कर खींचा तो वह नीचे गिर गया और बाइक चालक वहां से फरार हो गया। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम दीनानाथ बताया और निवास रमकोला के गांव सरपुड़ा बताया। तलाशी के दौरान दीनानाथ के पास से तेंदुए की खाल भी बरामद हुई। उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरा तस्कर खटीमा के सरपुड़ा बग्गा निवासी खडग सिंह फरार होने में कामयाब रहा।
चार साल का था तेंदुआ, मिलने थे डेढ़ लाख
एसओजी प्रभारी तराई केंद्रीय कैलाश तिवारी ने बताया कि जिस तेंदुए की खाल तस्करी के लिए लाई गई उससे पता चला है कि तेंदुए की उम्र करीब 4 साल थी। तस्कर ने घटना को सुरई वन रेंज में अंजाम देने की बात स्वीकार की है। जानकारी के मुताबिक तस्कर को इस काम के लिए डेढ़ लाख रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें