फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की गन्ना काटने की मशीन

Thu, 20 Oct 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ की गन्ना काटने की मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंत नगर किसान मेले में खेती, किसानी के कई उपकरणों को लेकर कंपनियां पहुंची हैं। इसमें गन्ना काटने के लिए डेढ़ करोड़ (शुगर केन हार्वेस्टर मशीन व अन्य संसाधन) लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा कई बहु उपयोगी उपकरण मेले में आए हैं।
विज्ञापन


खेती को ज्यादा सुविधाजनक बनाने और समय बचाने के लिए उपकरण तैयार किए जा रहे हैं। इन उपकरणों को तैयार करने वाली कंपनियां पंत नगर मेले में प्रदर्शन भी करती हैं। इसमें गन्ना काटने के लिए एक विशाल शुगर केन हार्वेस्टर मशीन भी मेले में पहुंची है।

राजकोट (गुजरात) की कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि मशीन की कीमत 95 लाख है, लेकिन पूरा प्रोजेक्ट करीब डेढ़ करोड़ का है। इस मशीन को चलाने के लिए किसान से लेकर चीनी मिल के लोगों को आवश्यक बदलाव भी करना होगा।
विज्ञापन


मसलन अभी किसान गन्ने को करीब दो से ढाई फीट जमीन में रोपित करते हैं, जबकि मशीन से हार्वेस्ट करने के लिए उसे तीन से चार फीट जमीन के अंदर लगाना होगा। यह गन्ने को छिलने के साथ काटती भी जाएगी। सामान्य तौर पर पांच से सात फिट तक लंबा गन्ना काटा जाता है, लेकिन इस मशीन से 6 से 8 इंच तक लंबाई में काटेगा।

मशीन के जरिए एक घंटे में 15 टन तक गन्ना काटा जा सकता है। इस मशीन को चलाने में ड्राइवर को आराम रहे, इसका भी इंतजाम किया गया है। ड्राइवर के चैंबर में एसी लगाया गया है।

वहीं, किसान मेले में इटली का थ्रेसर भी प्रदर्शित किया गया है, यह एक मशीन ही गेहूं, धान समेत अन्य फसलों का बीज अलग कर सकती है, अभी अलग-अलग प्रकार का थ्रेसर ज्यादा चलता है। इसी तरह मिट्टी खोदने और भरने के लिए भी मशीन आयी है, जिसमें दो लोग कुछ समय में खेत से मिट्टी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें