फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर शर्मसार हुई हल्द्वानी

Mon, 06 Jul 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोग अभी लाडली के साथ रेप और जघन्य हत्याकांड को भूल नहीं पाए थे कि शनिवार को मुखानी क्षेत्र में वहशी दरिंदों ने कक्षा चार की छात्रा के साथ गैंगरेप कर एक बार फिर हल्द्वानी को शर्मसार कर दिया। दरिंदगी की इस घटना ने साबित कर दिया है कि अपराधियों के जेहन में कानून और समाज  का भय नहीं रह गया है।
विज्ञापन


कालाढूंगी रोड से बाइक सवार दरिंदे दिनदहाड़े छात्रा को उठाकर ले गए। छात्रा ने दरिंदों से दया की भीख मांगी लेकिन उनके सिर पर  हैवानियत सवार थी। उन्होंने ट्रक में छात्रा के हाथ पैर बांध दिए थे। छात्रा की मां का कहना है कि इस घटना में फरार चल रहा आरोपी नीरज बिष्ट शराब पीकर आए दिन बवाल करता था।

वह छह बच्चों का पिता भी है । इस घटना की परिजनों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी थी लेकिन भीमताल की हत्या के  दबाव में आई  पुलिस ने सुनियोजित ढंग से इस घटना को छिपाने की कोशिश की। पुलिस को डर था कि यह मामला उछलने पर हल्द्वानी की महिलाएं सड़क पर उतर सकती हैं। एक बार फिर लालडी कांड की तरह आंदोलन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें