भाईदूज बुधवार को मनाया जाएगा, जिस पर बहनें भाइयों को च्यूड़े चढ़ाकर दीर्घायु की दुआ मांगेंगी। मंगलवार को भीमताल, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी और बेतालघाट क्षेत्र में महिलाओं ने ओखली पर धान कूटकर च्यूड़े तैयार किए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाई और बहन के अटूट रिश्ते से जुड़ा भाईदूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। भाईदूज पर बहनें अपने भाईयों को च्यूड़े चढ़ाकर उनकी दीर्घायु और उनकी खुशियों की दुआ मांगती है। मंगलवार को भीमताल, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी और बेतालघाट क्षेत्र में महिलाओं ने ओखली पर धान को कूटकर च्यूड़े तैयार किए।
विज्ञापन
भीमताल ब्लॉक के ओखलढूंगा के क्षेत्र पंचायत सदस्य चिराग बोहरा ने बताया कि वर्षों से ओखली पर धान कूटकर च्यूड़े तैयार करने की परंपरा चले आ रही है। उन्होंने कहा कि उनके गांव में अभी भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने ओखली में धान कूटकर च्यूड़े तैयार किए और बुधवार को बहनें अपने भाईयों को च्यूड़े चढ़ाकर पूजा करेंगी।