फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करें अधिकारी : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को विकास भवन भीमताल में नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने हल्द्वानी में कूड़े के निस्तारण के लिए जल्द बड़ी कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही डंपिंग ग्राउंड में नगर पालिका और नगर पंचायतों से आ रहे कूड़े का सही तरीके से निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

कैड़ा ने पर्यटन नगरी भीमताल में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए पॉकेट पार्किंग बनाने के साथ शौचालयों को बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भीमताल नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए 83 लाख का प्रस्ताव जल्द शासन से स्वीकृत हो जाएगा। मंत्री ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत से लावारिस जानवरों को पकड़कर गोशाला भेजने को कहा। साथ ही हर नगर निकाय में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाने को कहा। कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री के सहयोग से हर नगर निकाय में बेहतर कार्य किए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को भी सक्रिय होना होगा।
यहां नगर आयुक्त परितोष वर्मा, पंकज जोशी, मनोज भट्ट, अनिल चनौतिया, महेश जोशी, मीनाक्षी भगत, पंकज उप्रेती, कुलदीप बोहरा, कमलेश रावत, आशु पाठक, गोपाल कृष्ण भट्ट, प्रिंस खनायत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें