भीमताल(नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में सोमवार को कैंपस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें बास्केटबाल, क्रिकेट और वॉलीबाल जैसे खेल शामिल थे। कार्यशाला में विशेषज्ञ निर्मल कुमार साहू ने विद्यार्थियों को 3डी प्रिंटिंग की आधुनिक तकनीकों, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के विशेषज्ञ अविक अग्रवाल, देवेश तुलश्यन और मयंक ने एआई, क्लाउड कम्प्यूटिंग और फोटोग्राफी कार्याशाला में फोटोग्राफर वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को कैमरा संचालन, नाइट फोटोग्राफी और पैनोरमा तकनीकी की जानकारी दी। छात्रों ने कुमाऊं के लोक देवताओं पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की।