फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अधिकारियों ने अतिक्रमण हटा नजूल भूमि कब्जे में ली

विज्ञापन
राजपुरा गौला गेट स्थित स्लॉटर हाउस के बाहर फैली खनन सामग्री। इस दौरान एसडीएम राहुल शाह और नगर आ
विज्ञापन
हल्द्वानी। नजूल भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से राजपुरा क्षेत्र में नगर निगम गोशाला के पास 250 वर्ग मीटर नजूल (सरकारी) भूमि और नजाकत खान के बगीचे में लगभग 3000 वर्ग फुट भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन


एसडीएम राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम राजपुरा पहुंची। वहां नजूल भूमि पर अतिक्रमण मिला। टीम ने अतिक्रमण हटवाकर उक्त स्थान पर चेतावनी बोर्ड लगवाया। अधिकारियों ने आसपास के लोगों को चेताया कि वह दोबारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी। एसडीएम शाह ने बताया कि प्रशासन की ओर से यह कदम सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा एवं अवैध कब्जों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। अभियान में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि मौजूद थे।


स्लाटर हाउस में बंधे मिले छह खच्चर
हल्द्वानी। क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को राजपुरा टनकपुर रोड स्थित बकरा स्लाटर हाउस में भी अतिक्रमण मिला। यहां टीम को छह खच्चर बंधे मिले। टीम ने सभी खच्चरों को पकड़कर गोशाला भिजवा दिया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



बादाम शेक में मिली गंदगी, दो लोगों का चालान
हल्द्वानी। एसडीएम व नगर आयुक्त ने मंगलवार को राजपुरा क्षेत्र में गोशाला के समीप बादाम शेक बना रहे दो लोगों के पास मौजूद खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच के दौरान मौके पर गंदगी मिली। शेक बनाने वालों के पास खाद्य विभाग की ओर से जारी होने वाला लाइसेंस भी नहीं मिला। इस पर नगर निगम की ओर से दोनों लोगों का दो-दो हजार रुपये का चालान किया गया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें