फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फड़ खोखे हटाने को लेकर पंत पार्क में हुआ बवाल

Mon, 27 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
पुल‌िस से भ‌िडते फड़ खोखा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मल्लीताल पंत पार्क में रविवार को शाम के वक्त अतिक्रमण हटाने गई पालिका की टीम व फड़ खोखे वालों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान पालिका टीम व फड़ खोखे वालों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान फड़ खोखे वालों ने पालिका के वाहन चालक पवन के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। बाद में पालिका की प्रभारी ईओ लता आर्या की तहरीर के बाद कोतवाली ने मारपीट करने वाले फड़ खोखे वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक पंत पार्क में काफी अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

बता दें हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पंत पार्क में किसी भी तरह का अतिक्रमण करना मना है। उसके बाद भी हर रोज पंत पार्क में फड़ खोखे वाले दुकानें लगाते हैं। हर रोज पालिका उन्हें हटती है उसके बाद फिर वह सामान बेचने के लिए दुकानें लगा देते हैं। रविवार को भी पंत पार्क में फड़ खोखे लगे थे। करीब तीन बजे जब प्रभारी ईओ लता आर्या पालिका की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची तो इस दौरान कई महिला फड़ खोखे वालों की वाहन चालक पवन के साथ तीखी नोकझोंक हो गयी। ईओ के मुताबिक इस दौरान पवन के हाथ व गले में भी चोट आ गयी।
विज्ञापन


बवाल को बढ़ता देख ईओ ने तुरंत पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। बाद में मौके पर पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। बाद में मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी ई्ओ लता आर्या ने मारपीट की लिखित तहरीर कोतवाली में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बबली, रीना, मीना, शीला, करन, धर्मेंद्र, अशोक व अन्य फड़खोखे वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 327,323, 332 व 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।  दूसरी ओर कोतवाली में शायरा, नगिना, भावना, रूपवती की ओर से भी पालिका कर्मी पवन के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसमें कहा है कि पवन ने उनके साथ गालीगलौज की।
विज्ञापन


पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल शाम के वक्त पंत पार्क में काफी अफरा तफरी बनी रही। इस बीच प्रभारी ईओ लता आर्या ने कहा है कि बार-बार कहने के बाद भी फड़ खोखे वाले पंत पार्क में अतिक्रमण कर रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी फड़ खोखे लगता पाया जाएगा तो पालिका उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि नगर में 17 कर्मियों को अतिक्रमण हटाने में लगाया गया है पंत पार्क में कर्मी तीन शिफ्टों में डयूटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोतवाली से भी उन्होंने अतिक्रमण हटाते वक्त पुलिस सुरक्षा की मांग की  है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें