फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

165 एकड़ जमीन पर कब्जा

Wed, 18 Mar 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के कारण बागजाला की जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं, जिस कारण भू-माफिया की नजर इस जमीन पर पड़ चुकी है, मगर 165 एकड़ अतिक्रमण की भूमि को खाली कराने के लिए वन विभाग मौन है। मंगलवार को खाई खुदवाकर और तारबाड़ कराकर विवादित जमीन को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया। किसी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


सोमवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग की ग्राम देवला तल्ला बागजाला क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामीण और भू-माफिया भिड़ गए थे। भू-माफिया ने प्लाटिंग कर छह लोगों को जमीन बेच दी थी। दस रुपए के स्टांप पेपर पर लाखों रुपए में जमीन बेची गई। जमीन के ईद-गिर्द बाउंड्रीवाल कराने को लेकर भी बवाल हुआ था। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने भू-माफिया और ग्रामीणों को खदेड़ दिया था।

रेंजर चंद्रशेखर पांडेय के अनुसार बागजाला में 64 परिवारों को 1978 में पट्टे दिए गए थे, जो 2008 में समाप्त हो गए। पट्टे का रिन्यूअल नहीं किया गया। पांडेय ने बताया कि बागजाला में लगभग 165 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है। अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया। तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी नवीन पंत ने बताया कि मंगलवार को जेसीबी लगाकर जमीन के चारों ओर खाई खुदवा कर तारबाड़ कराया गया है। विभाग ने जमीन कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


सुल्तान नगरी में 15 एकड़ भूमि पर 40 साल से अतिक्रमण
हल्द्वानी वन प्रभाग के सुल्तान नगरी में 15 एकड़ भूमि पर लगभग 30 से 40 वर्ष पुराना अतिक्रमण है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नया अतिक्रमण वन विभाग नहीं होने दे रहा है, जबकि पुराने अतिक्रमण से संबंधित मामले कोर्ट में लंबित हैं।

कांग्रेस नेत्री के भाई की भी है जमीन
एक कांग्रेस नेत्री के भाई की जमीन भी बागजाला में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेत्री के भाई ने भी वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है। भू-माफिया के जमीन बेचने की खबर पर ही सोमवार को नेत्री मौके पर पहुंच थीं, उन्हें डर था कि कहीं भाई की जमीन का सौदा तो नहीं हो गया है। ग्रामीण से अभद्रता करने पर ही मामला तूल पकड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें