फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: पीरूमदारा में अब शहरी मानक के आधार पर मिलेगा पानी, जल निगम ने प्री-अर्बन श्रेणी में किया शामिल

Sat, 01 Feb 2025 11:19 AM IST
हीरा मेहरा अजीत प्रताप गोस्वामी, संवाद

सार

पीरूमदारा गांव के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल निगम ने पीरूमदारा में पानी की कमी को दूर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निगम ने पीरूमदारा गांव को प्री-अर्बन गांव की श्रेणी में शामिल किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रामनगर से सटे पीरूमदारा गांव के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल निगम ने पीरूमदारा में पानी की कमी को दूर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निगम ने पीरूमदारा गांव को प्री-अर्बन गांव की श्रेणी में शामिल किया है।

ग्राम पीरूमदारा में 1500 से अधिक पानी के कनेक्शन लगाए गए हैं। पीरूमदारा के गांव की श्रेणी में होने से यहां प्रति व्यक्ति 55 लीटर प्रति दिन (एलपीडी) पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। जल निगम के अधिकारियों ने बढ़ती पानी की डिमांड को पूरा करने के लिए पीरूमदारा को प्री-अर्बन की लिस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था। भौतिक निरीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों ने पीरूमदारा को प्री-अर्बन की लिस्ट में शामिल कर लिया है। अब निगम यहां के लोगों को प्रति व्यक्ति 135 एलपीडी पानी उपलब्ध कराएगा। इससे स्थानीय लोगों को सहूलियत मिलेगी।

जलापूर्ति के लिए बनाई जाएंगी नई योजनाएं

विज्ञापन

जल निगम के अधिकारियों के अनुसार पीरूमदारा के प्री-अर्बन श्रेणी में आने के बाद नई योजनाएं 135 एलपीडी के आधार पर बनाई जाएंगी। इसके लिए निगम ने कई योजनाओं के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए हैं।

पीरूमदारा को प्री-अर्बन गांव की श्रेणी में शामिल किया है। अब यहां के लोगों को शहरी मानक की तरह पानी की आपूर्ति की जाएगी। - पल्लवी चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल निगम रामनगर।

 

डोबा गांव में हल नहीं हो पाई पानी की समस्या
बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव में तीन महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। हालांकि शुक्रवार को पेयजल निगम के कर्मचारी गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के लिए पाइप लाइन की मरम्मत करने में लगे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके चलते ग्रामीणों को जलस्रोतों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ा। पेयजल निगम रामनगर के जेई नरेंद्र भारती ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही किया जा रहा है। साथ ही गांव को जाने वाली लाइन की जांच भी की जा रही है, जल्द ही पानी की सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

 

लोगों ने पानी की उपयोगिता को जाना

विज्ञापन

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जीबी पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायरनमेंट संस्था कोसी कटारमल अल्मोड़ा की ओर से देहरादून से आई टीम के माध्यम से लोगों को पानी की उपयोगिता और महत्व की जानकारी दी गई। उन्होंने जल संचय के लिए लोगों को प्रेरित किया। नवनियुक्त सभासद जीनू पांडे की पहल पर हुए कार्यक्रम में डॉ. मधुवेन शर्मा ने कहा कि वह नैनीताल जिले में स्थित झरनों, नदी, तालाब व स्रोत के पानी की जांच करने आई हैं। इस दौरान बच्चों की कला प्रतियोगिता भी की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहां प्रो. ललित तिवारी, सभासद रमेश प्रसाद, दिनेश जोशी, हरीश पाठक, गौरव जोशी, इंद्र सिंह रावत, कैलाश जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें