फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 36 इकाइयों को भेजे नोटिस: पिथौरागढ़-बागेश्वर की तीन-तीन, चंपावत की पांच यूनिट शामिल

Sat, 01 Feb 2025 11:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने वाली 36 इकाइयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र के 18 स्टोन क्रशर इकाइयों को नोटिस जारी कर पूछा है कि नियमों का उल्लंघन क्यों किया जा रहा है। 
विज्ञापन
नोटिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने वाली 36 इकाइयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इनके जरिये पहाड़ से लेकर मैदान तक वातावरण को दूषित करने का काम किया जा रहा था। इसमें 29 तो स्टोन क्रसर हैं, जबकि शेष सात पल्वराईजर (चक्की) हैं। इन सभी से एक माह के अंदर जवाब मांगा गया है।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र के 18 स्टोन क्रशर इकाइयों को नोटिस जारी कर पूछा है कि नियमों का उल्लंघन क्यों किया जा रहा है। जब क्रशर के समय पानी का छिड़काव जरूरी है और इसे हर हाल में ढककर रखना होता है, तो इसका पालन क्यों नहीं किया जा रहा है।

इसी क्रम में पिथौरागढ़ के तीन स्टोन क्रशर इकाइयों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बागेश्वर की तीन इकाइयों के साथ ही चंपावत जनपद की पांच इकाई को भी नोटिस जारी हो चुका है। अब विभाग को इन सभी के जवाब का इंतजार है। यदि तय समय में जवाब नहीं मिला तो विभाग अगली कार्रवाई के रूप में जुर्माना डाल सकता है।

उधर जनपद के कुल सात पल्वराईजर इकाइयों को भी नोटिस जारी करते हुए पर्यावरण को दूषित करने पर जवाब मांगा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तय मानक का पालन न करने पर भी जवाब मांगा है।

 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी ने कहा कि कुमाऊं मंडल के चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, हल्द्वानी, नैनीताल और लालकुआं की 36 इकाइयों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। प्रदूषण को नुकसान पहुंचाने वाले कारक बर्दाश्त नहीं होंगे। इनके जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें