फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आशीर्वाद बांटने यूपी गए पूर्व सीएम तिवारी

Sun, 19 Feb 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
नारायण दत्त तिवारी - फोटो : file photo
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड के बाद उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने पहुंच गए हैं। शनिवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने रीता बहुगुणा जोशी समेत कई प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी और पत्नी उज्जवला तिवारी के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं रही। भाजपा में टिकट वितरण से ठीक पहले तिवारी अपने परिवार के साथ दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिले।

तिवारी ने कहा कि वे भाजपा की सदस्यता लिए बगैर ही भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद ही एनडी तिवारी उत्तराखंड के चुनाव में पहुंचे। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले की कई सीटों पर चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों ने पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड में मतदान संपन्न होने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री सपरिवार उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। तिवारी लखनऊ स्थित अपने आवास में हैं। शनिवार को लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा प्रत्याशी नीरज बोरा, हरदोई से प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें