फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसटीएच के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में जहां एक तरफ डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं सुशीला तिवारी अस्पताल में प्लेटलेट्स खत्म हो गई है। वर्तमान में निगेटिव ग्रुप के खून की प्लेटलेट्स की एक भी यूनिट नहीं है।
विज्ञापन

डेंगू के प्रकोप के चलते प्रतिदिन 50 से 60 यूनिट प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है। एसटीएच और निजी ब्लड बैंक में ही प्लेटलेट्स मिल रही है। बेस अस्पताल में अभी प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं है।
एसटीएच के ब्लड बैंक में पर्याप्त खून होने के बाद भी प्लेटलेट्स बनाकर नहीं रखी जा रही है। तर्क दिया जा रहा है कि खून रखने के लिए 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है, जबकि प्लेटलेट्स रखने के लिए 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है। प्लेटलेट्स बहुत देर तक रखने पर बेकार हो जाती है। ऐसे में जरूरतमंद लोग अपने साथ डोनर लेकर आ रहे हैं और प्लेटलेट्स बनाकर दी जा रही है।
विज्ञापन

=======
ब्लड ग्रुप प्लेटलेट्स की स्थिति खून उपलब्ध (यूनिट में)
ए पॉजिटिव 01 100
बी पॉजिटिव 02 174
एबी पॉजिटिव 00 73
ओ पॉजिटिव 06 121
एबी निगेटिव 00 03
ए निगेटिव 00 08
बी निगेटिव 00 13
ओ निगेटिव 00 14
========
कोट
प्लेटलेट्स बनाकर रखने की पूरी व्यवस्था है। प्लेटलेट्स बनाकर दी भी जा रही है। प्लेटलेट्स बनाकर क्यों नहीं रखी जा रही है, इस मामले की जानकारी ली जाएगी। -डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें