फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर के पहले हफ्ते में विदा होगा मानसून, अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है मूसलाधार बारिश 

Fri, 20 Sep 2019 12:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और चमोली में भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के बदरा अभी और बरसेंगे। पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और चमोली में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर भाबर में मौसम की करवट से सुबह सर्दी तो दोपहर में उसम और रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है। जबकि 25 से 28 सितंबर तक भी झमाझम बारिश की संभावना है। उन्होंने ने कहा कि राजस्थान में सबसे पहले सितंबर के प्रथम सप्ताह में मानसून विदा होता है। अभी मानसून की विदाई राजस्थान से नहीं हुई है। ऐसे में उत्तराखंड में मानसून अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक सक्रिय रहने की संभावना है। अक्तूबर में ही मानसून विदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें