फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham: अब 42 करोड़ से होगा कैंची धाम का सौंदर्यीकरण, पार्किंग-हेलीपैड और ध्यान केंद्र के साथ बनेगा ब्रिज

Thu, 03 Oct 2024 12:43 PM IST
हीरा मेहरा कमलेश जोशी, संवाद

सार

कैंची धाम का अब 42 करोड़ से सौंदर्यीकरण होगा। पूर्व में सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ की धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है लेकिन धाम में पार्किंग निर्माण, हेलीपैड, ध्यान केंद्र और ब्रिज के निर्माण के साथ अन्य विकास कार्यों के लिए लागत अधिक आएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मानसखंड योजना के तहत कैंची धाम का अब 42 करोड़ से सौंदर्यीकरण होगा। पूर्व में सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ की धनराशि शासन से स्वीकृत हो चुकी है लेकिन धाम में पार्किंग निर्माण, हेलीपैड, ध्यान केंद्र और ब्रिज के निर्माण के साथ अन्य विकास कार्यों के लिए लागत अधिक आएगी। इसके लिए प्रांतीय खंड लोनिवि नैनीताल की ओर से 14 करोड़ का अतिरिक्त प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द शासन को भेज दिया जाएगा। वहीं लोनिवि की ओर से कैंची धाम में निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। विभाग जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगा।

 

बता दें कि कैंची धाम में देश और विदेशों से लाखों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखते हुए कैंची मंदिर आते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ कैंची धाम का मानसखंड योजना से सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कैंची धाम के प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: विभागों की तनातनी पर अजय टम्टा का चढ़ा पारा, कहा- तालमेल से कार्य करें
विज्ञापन


पार्किंग निर्माण से हल होगी जाम की समस्या
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए कैंची धाम में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें करीब 700 वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग के ऊपर हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए ध्यान केंद्र बनाया जाएगा। मंदिर के बाहर एक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की मंदिर में प्रवेश करने के लिए दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

 

कैंची धाम का मानसखंड योजना से सौंदर्यीकरण कार्य किया जाना है। इसके लिए 28 करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं। धाम में अन्य विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ का अतिरिक्त प्रस्ताव तैयार किया गया है। मंदिर में जल्द निर्माण कार्य शुरू कराएंगे। - रत्नेश कुमार सक्सेना, ईई, प्रांतीय खंड लोनिवि नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें