फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 663 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

Sat, 25 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस के दामों में महज नौ रुपए कम हुए हैं। उपभोक्ताओं को अब एक सिलेंडर के लिए 663 रुपए चुकाने पड़ेंगे। एक मई को गैस की कीमतों का पुन: निर्धारण किया जाएगा। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि पहले सिलेंडर की कीमत 672 रुपए थी। एक अप्रैल को कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की कीमत कम होने संबंधी आदेश पहुंच गया है और उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बिष्ट ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 663 रुपए चुकाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि गैस की कीमतों में महज नौ रुपए घटने के आदेश आए हैं।

गैस गोदाम का फोन खराब, नहीं हो पा रही सिलेंडर की बुकिंग
भीमताल (नैनीताल)। भवाली स्थित भवाली गैस सर्विस का लैंडलाइन फोन तीन दिनों से खराब है, जिसके चलते दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ता फोन पर गैस की बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र फर्त्याल का कहना है कि वह तीन दिनों से भवाली स्थित गैस गोदाम के लैंडलाइन नंबर पर फोन कर रहे हैं और बार-बार कंप्यूटर यही बता रहा है कि उक्त नंबर कुछ समय से लिए आउट आफ आर्डर किया गया है। उन्होंने बताया कि फोन खराब होने से भीमताल, नौकुचियाताल, जंगलियागांव, धारी, धानाचूली, ओखलकांडा समेत आसपास के ग्रामीण फोन पर गैस सिलेंडर बुक नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें