फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन डाउनलोड करें प्रोविजनल डिग्री, पहले वेबसाइट पर आवेदन कर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी

विज्ञापन
प्रोविजनल डिग्री डाउनलोड करने की जानकारी देते कुविवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोरोना महामारी के समय छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें डिग्री के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। विवि से वर्ष 2016 एवं उसके बाद के पास आउट छात्र-छात्राएं प्रोविजनल डिग्री ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले डिग्री निकालने वालों को विवि की वेबसाइट पर आवेदन करते हुए ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा में प्रवक्ता एवं एलटी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यता की डिग्री भी मांगी है। इसके लिए विद्यार्थी काफी परेशान हैं और लगातार विवि में संपर्क कर रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए विवि प्रशासन ने ऑनलाइन प्रोविजनल डिग्री जारी करने का निर्णय लिया है। प्रो. जोशी ने बताया कि अब डिग्री लेने के लिए विद्यार्थियों को विवि के प्रशासनिक भवन में नहीं आना पड़ेगा। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in से प्रोविजनल डिग्री डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में दो विकल्प दिए गए हैं। इसमें वह प्रोविजनल डिग्री ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं अथवा ऑनलाइन आवेदन कर ओरिजिनल डिग्री अपने घर के पते पर मंगवा सकते हैं। बताया कि ऑनलाइन के साथ अभी यह व्यवस्था मैन्युअल भी रहेगी। वर्ष 2016 से पहले पासआउट होने वाले विद्यार्थी एवं जिन विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों में गलतियां हैं वह विवि में उपस्थित होकर अपनी प्रोविजन डिग्री बना सकते हैं। कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि विवि ने विद्यार्थियों का डेटा डीजी लॉकर में सुरक्षित रखना शुरू कर दिया है। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. रितेश साह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभिराम पंत, कमला आर्या, जीसी पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें