फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस केस: अब व्हाट्सएप से भी भेजे जा सकेंगे समन, अदालत ने न्याय दिलाने के लिए जारी नए और व्यापक निर्देश

Tue, 06 Jan 2026 12:42 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस मामलों के तेजी से निपटान के लिए ई-मेल, व्हाट्सएप और ऑनलाइन भुगतान जैसी नई सुविधाओं को लागू किया है। अब आरोपी डिजिटल माध्यमों से राशि जमा कर मामलों को शुरुआती चरण में ही सुलह के जरिए बंद करवा सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में चेक बाउंस के मामलों को तेजी तेजी से निपटाने के लिए नए और व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी सर्कुलर में आधुनिक तकनीक के उपयोग और अदालती प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अब चेक बाउंस के मामलों में समन भेजने के लिए केवल पारंपरिक तरीकों पर निर्भर नहीं रहा जाएगा। उत्तराखंड इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेस रूल्स 2025 के तहत अब ई-मेल, मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्लिकेशन के जरिये भी समन भेजे जा सकेंगे। शिकायतकर्ता को शिकायत दर्ज करते समय आरोपी का ई-मेल और व्हाट्सएप विवरण देना लिए एक शपथपत्र भी देना अनिवार्य होगा जिसकी सत्यता के होगा।

कोर्ट ने आरोपियों को शुरुआती चरण में ही राहत देने के लिए ऑनलाइन भुगतान का विकल्प पेश किया है। समन में अब स्पष्ट रूप से ऑनलाइन भुगतान का विकल्प और लिंक दिया जाएगा। आरोपी सीएनआर नंबर या केस क्रेडेंशियल्स दर्ज कर सीधे चेक की राशि जमा कर सकेगा।
विज्ञापन


यदि आरोपी इस सुविधा के जरिये भुगतान कर देता है तो न्यायालय मामले को आपसी सुलह (कंपाउंडिंग) के आधार पर बंद कर सकेगा। कोर्ट ने यह दिशा-निर्देश सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाल में संजाबीज तरी बनाम किशोर एस. बारकर मामले में दिए गए फैसले के अनुपालन में जारी किए हैं।

कोर्ट ने कहा है कि यदि शिकायतकर्ता की ओर से आरोपी के संपर्क विवरण, ई-मेल या व्हाट्सएप, के संबंध में दिया गया शपथपत्र गलत पाया जाता है, तो कोर्ट सख्त कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें