फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी गोलीकांड: 'मैंने हाथ जोड़े... फिर भी पार्षद ने चलाई गोली', दोस्त के कत्ल पर भावुक हुआ चश्मदीद कमल

Tue, 06 Jan 2026 10:31 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

डोरबेल बजाने पर पार्षद चिंटू बालकनी में बंदूक लेकर आया और हाथ जोड़ने के बावजूद  फायर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी कमल भंडारी के मुताबिक भागते समय नीचे से की गई फायरिंग में नितिन को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कमल भंडारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ‘’मैंने दो बार डोरबेल बजाई। पार्षद चिंटू बालकनी में आया, मैंने उसके हाथ भी जोड़े लेकिन उसने छत से ही फायर कर दिया। पूरे कांड की वीडियो रिकॉर्डिंग उसी के कैमरे में मौजूद है। मैंने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी है...’’ यह कहते हुए कमल भंडारी भावुक हो गया। वह बार-बार अपने दोस्त नितिन की हत्या को याद कर सिहर उठता।

विज्ञापन


डहरिया निवासी कमल भंडारी ने कहा कि पार्षद अमित बिष्ट का बेटा जय और नितिन दोस्त थे और उसकी चिंटू से पहले से जान पहचान थी। गौलापार से लौटते समय जय से मुलाकात करने के लिए उन्होंने अपनी स्कूटी पार्षद के घर की ओर मोड़ ली। घर के सामने जाकर मेन गेट पर लगी डोरबेल को बजाई तो कोई नहीं आया। दूसरी बार घंटी बजाने पर चिंटू हाथ में बंदूक लिए बालकनी में खड़ा था। साथ में जय भी था।

कमल के अनुसार चिंटू को देखकर उसने हाथ जोड़कर अभिवादन किया लेकिन उसने दरम्वाल गैंग का नाम लेते हुए फायरिंग कर दी। पहली गोली से दोनों बच गए। फिर नितिन ने हाथ जोड़कर अपने बारे में बताया लेकिन फिर भी चिंटू ने फायरिंग की। इसके बाद मैं पैदल और नितिन स्कूटी से भागा। इस पर चिंटू ने नीचे आकर नितिन को निशाना बना लिया। बकौल कमल उसने नितिन को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। बाप-बेटे हाथ में हथियार लेकर पीछे से आने लगे तो वह भागकर घर चला गया। घर में ही उसे नितिन की मौत की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें