फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल कांड: अवैध निर्माण पर दुष्कर्म के आरोपी उस्मान समेत 25 लोगों को नोटिस, प्राधिकरण करेगा कार्रवाई

Fri, 09 May 2025 01:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

जिला विकास प्राधिकरण ने नैनीताल के रुकुट कंपाउंड क्षेत्र में अवैध निर्माण कर रह रहे 25 लोगों को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर दिए। इनमें दुष्कर्म का आरोपी उस्मान भी शामिल है। प्राधिकरण ने सभी लोगों को सुनवाई का अवसर भी दिया है।
विज्ञापन
आरोपी उस्मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी जिला विकास प्राधिकरण ने नैनीताल के रुकुट कंपाउंड क्षेत्र में अवैध निर्माण कर रह रहे 25 लोगों को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर दिए। इनमें दुष्कर्म का आरोपी उस्मान भी शामिल है। प्राधिकरण ने सभी लोगों को सुनवाई का अवसर भी दिया है।

पिछले दिनों नैनीताल में एक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने इस मामले के आरोपी रुकुट कंपाउंड निवासी मोहम्मद उस्मान को गिरफ्तार कर लिया था। दुष्कर्म की घटना के बाद नैनीताल में तीन दिन तक खासा बवाल भी हुआ था। इस मामले में नगर पालिका ने एक मई को उस्मान के रुकुट कंपाउंड स्थित आवास पर अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस चस्पा किया था। दुष्कर्म के आरोपी उस्मान पर नोटिस में नगर पालिका-फारेस्ट की भूमि में अतिक्रमण करने संबंधी आरोप था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट की फटकार के बाद नगर पालिका ने नोटिस वापस ले लिया था।

रुकुट कंपाउंड में हुए अवैध निर्माण मामले में अब प्राधिकरण हरकत में आ गया है। प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया था। इसमें 40 लोगो का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि बगैर नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कराने के मामले में उस्मान समेत 25 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को सुनवाई के लिए समय दिया गया है। सुनवाई के दौरान उन्हें भू स्वामित्व व प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत भवन मानचित्र दिखाना होगा। ऐसा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

पालिका से मांगा जमीन का स्टेटस

विज्ञापन

रुकुट कंपाउंड में जिस भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुए हैं, उसके स्वामी को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस स्थिति को साफ करने के लिए नगर पालिका नैनीताल से जमीन संबंधी स्टेटस की मांग की है।

पूर्व में भी हुए हैं 58 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश
नैनीताल के रुकुट कंपाउंड क्षेत्र में पिछले वर्षों के दौरान जमकर अवैध निर्माण हुए थे। इनमें से प्राधिकरण ने कई भवन स्वामियों का चालान भी किया हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में स्थित 58 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें