फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्वोत्तर रेलवे ने छठ पर चलाई विशेष पूजा ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छठ महापर्व के मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर मंडल के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से विशेष पूजा ट्रेन शुरू की हैं। इन सेवाओं का लाभ काठगोदाम व लालकुआं रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वालों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल की रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने बताया त्योहारी सीजन और छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप 101 में से 26 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें अधिकतर गाड़ियों में कोचों की संख्या भी बढ़ाई गई है। बताया कि सुगम यात्रा के लिए हो इसके लिए रेलवे के अधिकारी चौबीसों घंटे रेल सेवाओं की निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर से सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को विशेष गाड़ी 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल, 05060 लालकुआं-कोलकाता, 04117 प्रयागराज-लालकुआं, 05401 बरेली सिटी-काशीपुर और 05402 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा 24 अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल पर चलने वाली विशेष गाड़ी 04118 लालकुआं-प्रयागराज, 05401 बरेली सिटी-काशीपुर एवं 05402 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ियों का संचलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें