फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मीटर के चल रही थी नूडल्स फैक्ट्री, चोरी पकड़ी

Sun, 17 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन की विजीलेंस टीम ने शनिवार को गौलापार में नूडल्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मार कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है। फैक्ट्री में बिना मीटर के सीधे पोल से लाइन डालकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में विजीलेंस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


 पावर कारपोरेशन की विजीलेंस के  सहायक अभियंता उमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौलापार में एक फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर विजीलेंस टीम ने गौलापार स्थित पदमपुर में नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां बिना मीटर के पूरी फैक्ट्री चलती देख अधिकारी दंग रह गए। सीधे बिजली के पोल से लाइन डालकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।

एई पांडेय ने बताया कि फैक्ट्री में नूडल्स बनाने के लिए मोटर, हीटर, एक्सजॉस्ट आदि मशीनें चलाई जा रही थीं। जांच पड़ताल में फैक्ट्री में 15 किलो वाट का लोड इस्तेमाल पाया गया। इस तरह करीब 8 से 9 लाख की बिजली चोरी किए जाने का अनुमान है। इसका एसेसमेंट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कि जांच करने पर पता लगा है कि यह नूडल्स फैक्ट्री काफी समय से चलाई जा रही थी।
विज्ञापन


फैक्ट्री में छापे के दौरान आदित्य मशीनें चलाते हुए मिला जबकि कुछ लेबर काम कर रहे थे तो कुछ टीवी देख रहे थे। लेकिन फैक्ट्री का मालिक मौजूद नहीं मिला। एई पांडेय ने बताया कि फैक्ट्री स्वामी दीपक फुलारा पुत्र स्व. जगदीश फुलारा के खिलाफ बिजली चोरी मामले में थाना चोरगलिया में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में एसडीओ अजय भारद्वाज, जेई विद्या भूषण जोशी आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें