फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में नियमों का पालन कराने में पुलिस से लेकर प्रशासन तक सब फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में नियमों का पालन कराने में पुलिस से लेकर प्रशासनिक तक नाकाम साबित हो रहा है। नतीजा यह है कि बिगड़ी यातायात व्यवस्था से लेकर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण जैसे मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे नियमों का उल्लंघन करने वालों की पौ बारह हो रही है।
विज्ञापन

नैनीताल मंडल मुख्यालय होने के साथ साथ जिला मुख्यालय भी है। कमिश्नर से लेकर डीएम और डीआईजी तक के कार्यालय हैं। यह सभी अधिकारी नैनीताल में बैठते भी हैं। इसके अलावा अन्य सरकारी महकमों के भी कई जिम्मेदार अधिकारी यहां बैठते हैं। पर्यटक नगरी होने के कारण शहर में हमेशा ही भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में कई लोग नियमों का खुला उल्लंघन करते हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। इसका खामियाजा आम जनता और सैलानियों को भुगतना पड़ता है। नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के रोडमैप को सरेआम ठेंगा दिखाया जाता है।
ऐसे किया जा रहा है नियमों का उल्लंघन
= बगैर हेलमेट दो पहिया वाहनों का संचालन
= तल्लीताल से लेकर मल्लीताल तक नो पार्किंग जोन में सड़क किनारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
= शहर के अंदर वन वे मार्ग में भी दोनों ओर से हो रहा है वाहनों का संचालन
= बिना लाइफ जैकेट के हो रहा है नैनीझील में नौकायन
= प्रतिबंध के बाद भी झील में मछलियों को रोजाना डाली जा रही है खाद्य सामग्री
= पंत पार्क में अवैध रूप से फ़डों का संचालन किया जा रहा है।
= खुले में गंदगी के साथ खाद्य सामग्री पर्यटकों को परोसी जा रही है।
= खुले में सार्वजनिक स्थानों में शराब का सेवन व धूम्रपान किया जाता है।
= बाजारों में सामान दुकानों से बाहर सड़क तक सजाया जा रहा है।
= नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे हैं अवैध निर्माण
अधिकांश विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आजकल चुनाव ड्यूटी में लगे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन का फोकस निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने पर है। जिस कारण हो सकता है कि लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हों। जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा और नियम विरुद्ध काम करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। धीराज गर्ब्याल डीएम नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें