फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में अधर में लटक गए मनरेगा के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। डबल इंजन की सरकार में मनरेगा में एक साल से बजट नहीं मिलने से ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे निर्माण कार्य अधर में लटक गए हैं। पूर्व में हुए निर्माण कार्यों की सामग्री का भुगतान नहीं होने से अब वेंडर भी निर्माण सामग्री देने से मना कर रहे हैं। मनरेगा मजदूरों के साथ हीग्राम प्रधान भी बजट नहीं मिलने से मायूस हैं। नए निर्माण कार्य बंद हैं।
विज्ञापन

बजट के अभाव में 6669 निर्माण कार्य प्रभावित
जिले में मनरेगा योजना से वर्ष 2021-22 में 7041 निर्माण कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बजट नहीं होने से 6669 निर्माण कार्य अधर में लटक गए है। जिसमें बेतालघाट में 687, भीमताल 918, धारी 687, हल्द्वानी 689, कोटाबाग 1297, ओखलकांडा 974, रामगढ़ 803 और रामनगर ब्लॉक में 644 निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं।
24.47 करोड़ के बजट की जरूरत
जिले में वर्ष 2021-22 में मनरेगा योजना से ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य कराए गए हैं। इन योजनाओं के भुगतान के लिए 12.47 करोड़ रुपये की जरूरत है।
मनरेगा से ये होते हैं निर्माण कार्य
मनरेगा योजना में वर्मी कंपोस्ट, फार्म पौंड, चेकडैम, सीसी रोड, गोशाला, मुर्गीबाड़ा, गूल निर्माण आदि कार्य कराए जाते हैं।
मनरेगा में निर्माण सामग्री के लिए बजट नहीं मिलने से पूर्व में कराए कार्यों का भुगतान नहीं हो सका है। नए निर्माण कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। - राधा कुल्याल, प्रधान जंगलियागांव
विज्ञापन

बजट के अभाव में मनरेगा के निर्माण कार्य थम गए है। निर्माण सामग्री का बजट न मिलने से गांवों के विकास कार्यों में बहुत असर पड़ रहा है। - लता पलड़िया, प्रधान सोनगांव
बजट नहीं मिलने से ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों में कमी आने लगी है। बजट जारी नहीं हुआ तो कार्य प्रभावित होंगे। - लक्ष्मण सिंह गंगोला, प्रधान मलुवाताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें