फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रविवार को बिजली-पानी की छुट्टी

Mon, 02 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में रविवार के दिन बिजली-पानी की भी छुट्टी हो गई। यूपीसीएल के शटडाउन शेड्यूल के तहत चार बिजलीघरों से पांच घंटे बिजली ठप रही। इससे 30 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ट्यूबवेल संचालन से लेकर ओवरहेड टैंक में पानी चढ़ाने तक की व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन की ओर से सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहे पेड़ों के कटान, आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी विद्युत लाइन के कंडक्टर बदलने और लॉपिंग-चॉपिंग के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत रविवार को टीपीनगर के बेलबाबा फीडर, फुटकुआं के गन्ना सेंटर, कठघरिया के बच्चीनगर, धौलाखेड़ा के इंडस्ट्रियल और लालकुआं सब स्टेशन के बमेठाबंगर फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रही।

बॉक्स-
हरिपुर जमन सिंह गांव के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी
शहर में ट्यूबवेलों के खराब होने का क्रम थम नहीं रहा है। आरटीओ रोड सत्या विहार का ट्यूबवेल रविवार को दुरुस्त किया ही जा सका था कि रामपुर रोड स्थित हरिपुर जमन सिंह गांव में जलापूर्ति करने वाले ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। इससे 600 से अधिक की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि जल निगम भीमताल डिविजन के अंतर्गत चांदनी चौक घुड़दौड़ा में लगे ट्यूबवेल का संचालन जल संस्थान करता है। ट्यूबवेल की मरम्मत शुरू कराई जा रही है। मंगलवार की शाम से जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। फिलहाल प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स
काम की खबर-
आज से तीन दिन बिजली रुलाएगी
हल्द्वानी। यूपीसीएल ने शटडाउन शेड्यूल में तीन दिन की और बढ़ोतरी कर दी है। इसके तहत सोमवार से चार नवंबर तक तीन दिन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि दो नवंबर को फूलचौड़ के धनपुरी, कठघरिया के पीलीकोठी, लालकुआं के घोड़ानाला, धौलाखेड़ा बिजलीघर के वर्ल्ड बैंक, हल्द्वानी सोयाबीन, हल्दूचौड़, हाथीखाल, डूंगरपुर फीडर की बिजली ठप रहेगी। तीन और चार नवंबर को भी इन्हीं बिजलीघरों से आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें