फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रयोगात्मक बैक परीक्षा के लिए नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक बैक परीक्षाओं के लिए छात्रों से किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पाठ्यक्रम के अंतर्गत जो छात्र प्रयोगात्मक बैक परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें केवल निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों ने अपना आवेदन पत्र भर दिया है, उनसे अब किसी भी प्रकार की अतिरिक्त फीस स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी परिसर की ओर से ऐसी फीस की मांग की जाती है तो उसे विश्वविद्यालय से अनुमति प्राप्त नहीं होगी।
प्रभारी कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की आगामी सम सेमेस्टर परीक्षाओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है जो 23 मई से शुरू होने वाली हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न होने के बाद परिसरों को छात्रों के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें