फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेधावियों के साथ शिक्षकों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन शाखा भीमताल ने बुधवार को मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मिनिस्टीरियल कर्मचारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह जीना, राजेश कुमार और विरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया। 18 मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत कुमार पांडे ने अपने पिता नारायण दत्त पांडे की स्मृति में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार की घोषणा की। रामगढ़ के तीन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बीईओ गीतिका जोशी, जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, महामंत्री बंशीधर कांडपाल, नवीन चंद्र, गणेश कापड़ी, शिवराज सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें