फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर रोेड पर दूसरे दिन लगाईं नौ स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम ने रामपुर रोड के वंचित इलाके में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम लगातार दूसरे दिन रविवार को जारी रखा। निगम ने 110 वाट की नौ लाइटें लगाईं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘चौड़ीकरण तो ठीक पर अंधेरी रामपुर रोड को रोशनी का इंतजार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेकर रामपुर रोड पर शनिवार से ही स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम शुरू करा दिया था। रविवार को भी कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि रामपुर रोड के जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं, वहां भी लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्टॉक में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें हैं। सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट प्राथमिकता से लगाने के निर्देश निगम में पथ प्रकाश का काम संभालने वाले कर्मचारियों को दिए गए हैं। कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर पथ प्रकाश की व्यवस्था पुख्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें