लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र के बजरी कंपनी निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
बजरी कंपनी निवासी युवक की 19 वर्षीय पत्नी कौशल्या उर्फ राधा की सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे हल्द्वानी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
महेंद्र पाल ने बताया कि उसकी पुत्री कौशल्या उर्फ राधा का विवाह तीन माह पूर्व हुआ था। बताया कि दोनों ने एक दूसरे को खुद ही पसंद किया था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी के फोन पर बेटी ससुराल वालों का फोन आया कि जल्दी अकेले घर पर आ जाओ। जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो देखा कि उनकी बेटी राधा की तबियत बिगड़ी हुई थी। इधर कांग्रेस नेता इंद्रपाल आर्य ने राधा के मायके वालों से बात कर घटना की जांच की मांग की है।