फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल के जश्न में कार्बेट पार्क, रिसोर्ट पैक

Fri, 01 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नये साल का जश्न मनाने के लिये पर्यटकों से कार्बेट पार्क के साथ ही होटल, रिसोर्ट भी पैक हो चले हैं। इसके बावजूद भी देर रात तक पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। पुलिस प्रशासन भी किराए में गाड़ी लेकर गश्त करने में जुटी है। कार्बेट व प्रशासन की टीम मिलकर कार्बेट से सटे रिसोर्ट्स में डीजे की तेज ध्वनि पर पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


कोतवाल कैलाश पंवार ने बताया कि पुलिस ने ऑन रोड के लिये चार टीमें बनाई हैं जबकि दो टीमें आमडंडा, हल्दुआ में चेकिंग में जुटी हैं। जिससे लिये दो गाड़ियां किराए पर भी ली गयी हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने बताया ज्यादातर रिसोर्ट पैक हो गए। सर्पदुली के रेंज अधिकारी राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि रिसोर्ट, होटलों में तेज आवाज करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में बढ़ती पर्यटकों की संख्या से देर रात तक शहर में जाम लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें