फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी सरोवर नगरी, 80 फीसदी होटल और रिजॉर्ट बुक, ये होगा खास

Thu, 28 Dec 2023 02:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नए साल के जश्न के लिए नैनीताल पूरी तरह से तैयार है। नैनीताल में 80 फीसदी होटल और रिजॉर्ट में बुकिंग हो गई है। इस बार नैनीताल में सैलानियों को कुमाऊंनी व्यजनों के साथ ही मडुवे की जलेबी परोसी जाएगी। 
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ की खूबसूरत वादियों में नए साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल में करीब 80 फीसदी होटल-रिजॉर्ट में बुकिंग हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक एपी वाजपेयी ने बताया कि निगम के पर्यटक आवास गृहों के प्रबंधक अपने-अपने स्तर पर थर्टी फर्स्ट के कार्यक्रम तय करते हैं। सैलानियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि होटलों में 80 फीसदी कमरे पैक हो चुके हैं। नैनी रिट्रीट होटल के जीएम डीएस जीना ने बताया कि इस बार कुमाऊंनी व्यजनों के साथ ही सैलानियों को मडुवे की जलेबी परोसी जाएगी। होटल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वर्तमान में करीब 80 फीसदी कमरों की बुकिंग हो चुकी है। होटल एडं रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैननीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट का कहना है कि थर्टी फर्स्ट और नए साल के लिए माल रोड को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। 


रिजर्व रखी हैं अतिरिक्त बसें
इधर, सैलानियों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम भी पूरी तरह से तैयार है। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 5 से 6 बसें नैनीताल रूट पर जरूरत के अनुसार बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए बसों को रिजर्व रखा है। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा चालक और परिचालकों की ड्यूटी भी तय की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें