फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर के हाथीडगर में नया पर्यटन जोन खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन विभाग में फाटो ज़ोन के साथ ही 32 किलोमीटर का एक नया जोन खुलने जा रहा है। आमपोखरा रेंज के नया पर्यटन जोन हाथीडगर बनाया गया है। हालांकि इसका कार्य पूरा होने में समय लगेगा। आगामी 30 नंवबर को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री इस नए पर्यटन जोन का शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के हाथीडगर में नया पर्यटन जोन बन रहा है। इस पर्यटन जोन में सुबह व शाम की पाली में पर्यटक जंगल सफारी कर सकेंगे। कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के दबाव को कम करने के उद्देश्य से वन विभाग नए पर्यटन खोल रहा है। कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, दुर्गादेवी, झिरना, ढेला, गिरिजा व पाखरो सफारी जोन हैं। कॉर्बेट से बाहर रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी एवं तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो पर्यटन जोन भी है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि तराई पश्चिमी प्रभाग के फाटो पर्यटन जोन में भी नया गेट खोलने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस जोन का दायरा 32 किलोमीटर है। इनमें सुबह-शाम की पाली में 50 जिप्सियां सफारी के लिए भेजी जाएंगी।



नगर वन का भी सीएम करेंगे उद्घाटन

रामनगर वन प्रभाग के कोसी बैराज के पास नगर वन बनकर तैयार हो रहा है। नगर वन का उद्धाटन भी मुख्यमंत्री हल्द्वानी से करेंगे। उद्धाटन के बाद नगर वन को जनता के लिए खोला जाएगा। डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि सुबह छह से दस और शाम दो से पांच बजे तक नगर वन में स्थानीय लोग घूम सकेंगे। नगर वन का प्रवेश शुल्क 20 प्रति व्यक्ति रखा गया है। स्थानीय लोगों को पूरे माह के 200 रुपये ही देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें