फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने 10 लाख से सुधारा प्राइमरी पाठशाला का भवन

विज्ञापन
प्राइमरी पाठशाला जोशा, मुनस्यारी।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जब शिक्षा विभाग ने जर्जर विद्यालय भवन को नहीं सुधारा तो ऑनरेरी कैप्टन (सेवानिवृत्त) शेर सिंह कोरंगा ने ग्राम पंचायत जोशा गांधीनगर में पूर्वजों के बनाए प्राइमरी पाठशाला जोशा का नया भवन बना दिया। इस निर्माण के लिए उन्होंने सिर्फ बीआरसी और सीआरसी समन्वयक से अनुमति ली।
विज्ञापन

सेना में 30 साल की नौकरी के बाद कोरंगा वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए। वह गांव पहुंचे तो वर्ष 1958 से पहले पूर्वजों के बनाए जोशा प्राइमरी पाठशाला भवन की जीर्णशीर्ण स्थिति को देख उनका मन पसीज गया। पूर्वजों के श्रमदान से बनाए स्कूल की हालत को देखकर उन्होंने इसके निर्माण का निर्णय लिया।
इसके लिए पहले उन्होंने विभाग से संपर्क किया, लेकिन विभाग से उत्तर आया कि वर्ष 2014 से 2018 तक उनके पास बजट निर्माण के लिए कोई भी नहीं है इसलिए शेर सिंह ने खुद पहल कर भवन बनाने का मन बनाया।
विज्ञापन

बीआरसी और सीआरसी समन्वयक से भवन निर्माण की अनुमति लेकर कार्य समिति का गठन किया। उसकी देखरेख में 10 लाख रुपये खर्च कर भवन निर्माण कराया। विधायक हरीश धामी के हाथों अप्रैल 2022 में उन्होंने इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कराया। अब इस भवन में प्राइमरी समत आंगनबाड़ी के भी 27 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
पूर्वजों के श्रमदान से बनाई प्राइमरी पाठशाला जोशा की हालत देखी नहीं गई। पाठशाला खंडहर में तब्दील हो चुकी थी। इसको बनाने के लिए विभाग से संपर्क तो किया, लेकिन विभाग के पास कोई बजट नहीं था। इसके बाद बीआरसी और सीआरसी की अनुमति लेकर इसका निर्माण कराया। हर किसी को अपने गांव की शिक्षा व्यवस्था के लिए जागरूक होना चाहिए। तभी गांव से पलायन को भी रोका जा सकेगा। - शेर सिंह कोरंगा, ऑनरेरी कैप्टन (सेवानिवृत्त)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें