फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में कार सवार नेपाली महिला की मौत

Sun, 16 Nov 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। दिल्ली से नेपाल जा रहे एक परिवार की कार को नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल मूल की महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि चार घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

शनिवार की तड़के नेपाल के एक परिवार के पांच सदस्य कार पर खटीमा जा रहे थे। किच्छा बाइपास के पास ट्रैक्टर ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने भागेंन दोरा, काठमांडू निवासी जयंती भट्ट (47) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जयंती की बेटी प्रीति भट्ट, अटरिया, नेपाल निवासी सुभाष भट्ट, लमकिचवा, नेपाल निवासी गणेश भूल व महेंद्रनगर, नेपाल निवासी चालक करन सिंह घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि जयंती भट्ट के भाई दिल्ली में रहते हैं। जयंती पिछले कई दिनों से अपने भाई के साथ रह रही थी। शनिवार को वह परिवार के साथ घर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें