फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: चाउमीन लेने गया बच्चा...दुकानदार ने भेजा सिगरेट लेने, विरोध करने पर मां-बेटे की पिटाई

Sat, 15 Nov 2025 05:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में एक दुकानदार ने चाउमीन लेने आए बच्चे को सिगरेट लेने भेज दिया। जब बच्चे की मां उसे ढूंढते हुए दुकान पर पहुंची तो वह सिगरेट का डिब्बा लेकर आ रहा था। महिला के विरोध करने पर दुकानदार और उसके भाई ने मां-बेटे की पिटाई की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में दुकान पर चाउमीन लेने गए बच्चे काे दुकानदार ने सिगरेट लेने भेज दिया। उसे खोजते हुए मां दुकान पर पहुंची तो बच्चा सिगरेट का डिब्बा लेकर आ रहा था। महिला ने इसका विरोध जताया। आरोप है कि दो भाइयों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गणेश गार्डन नंबर तीन, ट्रांजिट कैंप निवासी सोनू देवी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 14 नवंबर की दोपहर में उनका बेटा चाउमीन लेने के लिए महावीर की दुकान पर गया था। काफी देर बाद भी बेटा घर नहीं लौटा तो वह उसे खोजते हुए महावीर की दुकान पर आ गई थी। उसने दुकानदार से बेटे के बारे में पूछा तो उसने सुमित भगत के साथ जाने की बात कही थी। उसने दुकान पर बेटे का इंतजार किया तो वह सिगरेट का डिब्बा लेकर आ रहा था।

महिला का आरोप है कि उसने दुकानदार से बेटे से सिगरेट मंगाने का विरोध किया था। इस दौरान दो भाई अमित भगत व सुमित ने गालीगलौच की। दोनों ने उसकी और बेटे की पिटाई कर दी। उस पर लात-घूसे बरसाकर बाल पकड़कर घसीटा गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौच की धारा में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें