फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी बोले, मैं हूं ना

Wed, 23 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
एनडी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड की राजनीतिक अस्थिरता पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने भी चुप्पी तोड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी ने कहा कि जनता की चुनी कांग्रेस सरकार को कार्यकाल पूरा करना चाहिए। इसके बाद भी गतिरोध खत्म नहीं होता है तो वे विधायकों से बातचीत करने को तैयार हैं। 

एनडी तिवारी ने दिल्ली से जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड से उन्हें विशेष लगाव और जुड़ाव है। प्रदेश की समस्याओं और विकास के साथ ही राजनीतिक हालातों पर पैनी नजर रहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार की स्थिरता जरूरी है।
विज्ञापन


सभी विधायक भेदभाव छोड़कर एकजुट होकर राज्य की समस्याओं के समाधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करें। सरकार के मुखिया का भी दायित्व है हर विधायक की बिना भेदभाव समस्या सुनी जाए और उसके क्षेत्र का विकास कराया जाए। इसके लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व समन्वय समिति भी गठित कर सकती है। 
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी ने कहा कि सभी पार्टियों के विधायक उनके कार्यकाल की सराहना करते हैं।

कांग्रेसी विधायक आज भी उनसे जुड़े हैं और संपर्क में रहते हैं। एनडी तिवारी ने कहा कि वे 31 मार्च तक दिल्ली में हैं। उत्तराखंड की राजनीति में आए गतिरोध को खत्म करने में उनके सहयोग की जरूरत पड़ने पर सभी विधायकों से मिलने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें