फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से लगे स्कूलों में भी शुरू होंगी एनसीसी यूनिटें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रुड़की स्थित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) हेडर्क्वाटर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रवींद्र गुरुंग ने कहा है कि सीमा से लगे अधिक से अधिक स्कूलों में एनसीसी यूनिटें शुरू होंगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पूरे देश में एक लाख सीटें भरने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार नैनीताल रोड स्थित यूके 78 बटालियन एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण और एएनओ, कैडेट्स की ब्रीफिंग को पहुंचे ब्रिगेडियर रवींद्र गुरुंग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय सेना ने महिलाओं के लिए पर्सनल बिलो आफिसर्स रैंक भर्ती शुरू की है। इसके तहत छात्राओं के लिए हर वर्ष देश भर में 100 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली जाती है। इसलिए छात्राओं के लिए भी स्कूल-कॉलेजों में एनसीसी शुरू की गई है।
एनसीसी बी और सी सर्टिफिकेट में उत्तराखंड के स्कूल-कॉलेजों के कैडेट्स के गिरते प्रदर्शन के सवाल पर ब्रिगेडियर गुरुंग ने कहा कि एएनओ को एनसीसी की सुविधाएं बढ़ाने और ट्रेनिंग पर जोर देना होगा। इसके साथ कैडे्टस को गाइडेंस भी दिया जाना चाहिए ताकि वे एनसीसी परीक्षा में ही नहीं भविष्य की दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि कैडेटों को सेना में भर्ती के लिए तैयार करने के साथ ही वे एक अच्छा नागरिक भी बन सकें, इस पर फोकस करने के कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने यूके 78 बटालियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक, लेफ्टिनेंट कर्नल नंदाबल्लभ, मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा, कैप्टन एके सिंह, कैप्टन एलडी तिवारी, लेफ्टिनेंट बीबी जोशी, लेफ्टिनेंट विनय जोशी, लेफ्टिनेंट रवींद्र मान, जावेद खान आदि मौजूद रहे।
महिला कालेज में शूटिंग रेंज का उद्घाटन
हल्द्वानी। यूके 78 बटालियन एनसीसी के कार्यालय के कार्यक्रम के बाद ब्रिगेडियर रवींद्र गुरुंग ने राजकीय स्नातकोत्तर महिला कॉलेज के खेल मैदान में शूटिंग रेंज और आब्स्टिकल्स का उद्घाटन भी किया। महिला डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से एनसीसी यूनिट शुरू हुई है। इससे पहले उन्होंने ऊधमसिंह नगर जिले के राजकीय इंटर कालेज बाजपुर और रिवरडेल स्कूल में शूटिंग रेंज और आब्स्टिकल्स का उद्घाटन किया। महिला कॉलेज में अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित और संचालन डॉ. गीता पंत ने किया। इस दौरान 78 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें