फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से टैक्सी स्टैंड से संचालित होंगी निजी बसें, एसडीएम ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक में लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर शहर को जाम से मुक्त करने के लिए प्रशासन की ओर से केएमयू, जेएमयू और हल्द्वानी, मुरादाबाद को संचालित होने वाली बसें अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। इसके अलावा टेंपो चालकों को भी अपने लिए जगह चिह्नित करने को कहा है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने निजी बस मालिकों, ट्रांसपोर्टरों, जिप्सी चालकों और टेंपो चालकों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए रविवार से मुरादाबाद को जाने वाली बसें, अब हल्द्वानी बस स्टैंड यानी टैक्सी स्टैंड के पास नए बाईपास पुल के पास से संचालित होंगी।
साथ ही रामनगर से हल्द्वानी और नैनीताल को जाने वाली बसें अब नगर में प्रवेश नहीं करेंगी। यह बसें रामनगर-हल्द्वानी बस स्टैंड से सीधे नए बाईपास पुल से रवाना होंगी, जबकि केएमओ, जीएमयू की बसें जोकि रानीखेत रोड से संचालित होती थी। अब लोनिवि कार्यालय के पास खाली पड़ी जगह से संचालित होंगी।
विज्ञापन

हालांकि जब तक वहां पर उचित व्यवस्था नहीं होती तब तक रानीखेत रोड पर पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली कुल 4 बसें ही खड़ी रहेंगी। उधर, जिप्सी चालकों को रामनगर कॉर्बेट नेशनल पार्क के स्वागती कक्ष के बाहर और आमडंडा स्थित बिजरानी गेट के बाहर अपनी-अपनी जिप्सियां खड़ी करनी होंगी। इनके अलावा नगर में संचालित होने वाले टेंपो चालकों को जो कि रामनगर डाकखाने के पास और पुरानी तहसील परिसर के पास से टेंपो संचालित कर रहे थे। एसडीएम ने उन्हें वहां से दूसरी जगह स्थानांतरित करने की सलाह दी है।
अब कोई भी टेंपो चालक रानीखेत रोड पर खड़ा नहीं पाया जाएगा। सिर्फ सवारियां उतारने और चढ़ाने का कार्य रानीखेत रोड पर किया जाएगा। इस मामले में एसडीएम शुक्ल ने बताया कि इस नई व्यवस्था से रामनगर में रानीखेत रोड पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें