फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महज खानापूर्ति को चल रहा नैनीताल का कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय

Fri, 31 May 2024 03:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय के हालात देखकर ऐसा लगता है कि यह महज खानापूर्ति के लिए चल रहा है। औषधालय में चिकित्सक समेत सभी सात पदों पर संविदा कर्मी तैनात हैं। दवाओं की कमी के चलते मरीजों को अन्यत्र जाने की सलाह दी जाती है। मौजूदा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के मुताबिक चिकित्सक सोमवार व मंगलवार को बैठते हैं। शेष दिनों में अन्य कर्मी ही मरीजों के नाम पंजीकृत कर दवा की उपलब्धता पर उन्हें दवाई दे देते हैं अन्यथा जिला अस्पताल या हल्द्वानी दिखाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय में पड़ताल की गई तो वहां बीपी, शुगर समेत मामूली दवाओं तक की कमी थी। कुछ दर्द निवारक, बुखार व खांसी आदि की दवाओं के अलावा दवाएं नहीं थी। मौजूदा कर्मचारियों से बातचीत में ज्ञात हुआ कि अस्पताल में एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा चार चतु्र्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद हैं। चिकित्सक सोमवार व मंगलवार को यहां बैठते हैं। दवाओं की कमी के बाबत पूछने पर बताया कि दवाएं सीधे निदेशालय से आती हैं जिसकी डिमांड भेजी जाती है। प्रतिदिन औसतन लगभग 20 मरीज यहां पहुंचते हैं। औषधालय में लगी बायोमेट्रिक मशीन भी खराब पाई गई। डीडीओ अशोक दीवान ने बताया कि दवाओं के मद्देनजर निर्धारित व्यवस्था के क्रम में डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें