फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्रैश बेरियर को सीधा करने के बजाय सड़क पर रख दिए पत्थर

Fri, 31 May 2024 03:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे में निगलाट के पास सड़क किनारे रखे पत्थर।
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। एक ओर बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर हल्द्वानी से कैंची तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। वहीं भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर निगलाट क्षेत्र में एनएच की ओर से सड़क किनारे लाल पत्थर रखे जाने से लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने बताया कि विभाग की ओर से सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगाए गए हैं लेकिन मार्ग में करीब तीन जगह क्रैश बैरियरों के क्षतिग्रस्त होने के बाद विभाग की ओर से उन्हें सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए विभाग की ओर से सड़क किनारे क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर वाली जगहों पर पत्थरों पर लाल रंग करके सड़क किनारे रखा गया था। लोगों ने कहा कि उक्त मार्ग से आला अधिकारी गुजरे लेकिन किसी ने भी विभागीय अधिकारियों से क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियरों को सही कराने को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं दिए। लोगों ने कहा कि विभाग को क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर को सही कराने को निर्देश दिए जाएं, ताकि कैंची मेले के दिन उक्त स्थानों पर कोई हादसा न हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें