फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल का हल्द्वानी में दिखा असर... बनभूलपुरा में पुलिस ने किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बुधवार की रात नैनीताल में शुरू हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद बृहस्पतिवार को हल्द्वानी शहर हाई अलर्ट पर रहा। बनभूलपुरा क्षेत्र में अधिकारियों ने रूट मार्च किया। कई थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स बनभूलपुरा और आसपास तैनात कर दी गई। पुलिस अफसरों ने अफवाह से दूर रहने के साथ ही शांति बनाए रखने की लोगों से अपील की है।
विज्ञापन


बनभूलपुरा के साथ ही काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस सुबह से ही गश्त करती नजर आई। देर रात तक पुलिस के वाहन संवेदनशील इलाकों में गश्त पर रहे। सीओ नितिन लोहनी के साथ ही कई थानों की पुलिस ने पूरे दिन पेट्रोलिंग की। गलियों में भी निगाह रखी गई। किसी भी जगह एक साथ ज्यादा लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया गया। सीओ ने बताया कि शहर में पर्याप्त संख्या में फोर्स की उपलब्धता है। संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बताया कि वाहनों की चेकिंग और गश्त को तेज कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी हल्द्वानी में अलर्ट मोड पर रहे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी क्षेत्र में काफी देर घूमे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें