फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा को हराकर नैनीताल बना चैंपियन

Sun, 22 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
नैनीताल के विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। अल्मोड़ा को हराकर नैनीताल ने शेरेड स्मृति महिला फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल जीता। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक खेल अख्तर अली और विशिष्ट अतिथि ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। आल सेट्स कालेज में आयोजित शेरेड स्मृति महिला फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को अल्मोड़ा और नैनीताल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन


मैच में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 2-1 से हराया। नैनीताल की ओर से आकृति और शमिन्द्रा ने 1-1 गोल किया। वहीं अल्मोड़ा की ओर से भगवती ने एक गोल मारा। टूर्नामेंट के निर्णायक सुनील कुमार, गोपाल नेगी, नूतन बिष्ट और रानी रावत थे। हल्द्वानी की खुशबू शर्मा को बेस्ट गोलकीपर, नैनीताल की अजिता चौधरी को बेस्ट डिफेन्डर  और बेस्ट प्लेयर अल्मोड़ा की भगवती रही। टेक्निकल डायरेक्टर महेंद्र फर्सवाण थे। इससे पूर्व प्रधानाचार्या किरन जरमाया ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक सचिव गोपाल बिष्ट, अमित जोशी, पीटर इमैन्यूल, कर्नल एसके ठाकुर, गीतांजलि आनंद, सुनीता चौहान, ज्योति गिल समेत खेल प्रेमी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें