हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25 वीं पुण्य तिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस और ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। स्वराज आश्रम में स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माताओं की अग्रणी पंक्ति में बताते हुए आतंकवाद का प्रबल विरोधी बताया। उनका कहना था कि गांधी को आतंकवाद की वजह से ही अपनी जान गंवानी पड़ी। मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गांधी देश के सच्चे सपूत थे। सभी को उनके पद चिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी करनी चाहिये। हरीश मेहता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सभा में ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, खजान पांडे, तरुण पंत, राहुल छिमवाल, हेमंत बगड़वाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर वारिष खान, नरेश अग्रवाल, शोभा बिष्ट, विमला सांगुड़ी, सीमा भटनागर, बीडी पाठक, मोहन सनवाल, ताहिर हुसैन, पूरन बोरा, रमेश नगरकोटी, दीप जोशी, दयाल तिवारी, नरेंद्र सजवान, घनश्याम वर्मा, राजेंद्र दुर्गापाल, गोविंद बगड़वाल, प्रेम चौधरी, मोहन पांडे, जीवन आर्या आदि मौजूद रहे।