फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Alert: पहाड़ से लेकर मैदान तक कांपा उत्तराखंड, ऊधमसिंह नगर में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Fri, 05 Jan 2024 11:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में आज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज सुबह से बादल और धुंध छाने से एकाएक ठंड बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि, नैनीताल में नए साल से लगातार धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया था और ठंड से भी राहत मिलने लगी थी। लेकिन बृहस्पतिवार को धुंध छाने से पूरे दिन ठंड महसूस की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया। पालिका की ओर से 14 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं लोग मौसम को देखते हुए बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। 

ये पढ़ें- Haldwani-Ayodhya Bus: हल्द्वानी से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा, 745 रुपये किराया तय, जानें क्या है समय

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठंड का अहसास होगा। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सुबह-शाम के साथ रात को भी सूखी ठंड सताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें